बॉलीवुड सिंगर केके का 53 साल की उम्र में निधन, PM ने जताया शोक

नई दिल्ली। बॉलीवुड सिंगर केके (कृष्ण कुमार कुन्नथ) का 53 साल की उम्र में निधन हो गया। परफॉर्मेंस के बाद वह होटल पहुंचे और उनकी तबीयत बिगड़ गई, जिसके बाद उन्हें CMRI (कोलकाता मेडिकल रिसर्च इंस्टीट्यूट) हॉस्पिटल ले जाया गया। हालांकि, अस्पताल पहुंचने से पहले ही उनकी मौत हो गई।

केके के निधन पर PM मोदी​ ने जताया शोक​​​​​​
PM मोदी ने केके के निधन पर दुख जताया है। पीएम ने कहा केके के निधन से दुखी हूं, उनके गानों से हर उम्र के लोग जुड़े हुए हैं। वो अपने गानों के जरिए हमारे दिल में हमेशा जिंदा रहेंगे। ईश्वर उनके परिवार को शक्ति दे। राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने भी केके के निधन पर शोक जताया है।
वहीं गृह मंत्री अमित शाह ने लिखा कि केके एक प्रतिभाशाली गायक थे, उनके असामयिक निधन से भारतीय संगीत को बहुत बड़ी क्षति हुई है। अपनी आवाज से उन्होंने संगीत प्रेमियों के मन पर एक अमिट छाप छोड़ी है। उनके परिवार और प्रशंसकों के प्रति मेरी गहरी संवेदना है. शांति शांति।
मास्टर ब्लास्टर सचिन तेदुलकर ने लिखा कि पल’ शायद इंटरनेट से पहले के कुछ ‘वायरल’ हिंदी गानों में से एक था। दुखद खबर। वही क्रिकेटर वीरेन्द्र सहवाग ने लिखा कि केके के निधन के बारे में सुनकर दुख हुआ। उसके परिवार और मित्रों के लिए संवेदनाएं। ओम शांति। फिल्म अभिनेता अक्षय कुमार ने लिखा कि केके के निधन से बेहद दुखी और स्तब्ध हूं। ये बहुत बड़ी क्षति है। ओम शांति।

Leave a Reply