नशे के पचास इंजेक्शन के साथ एक युवक गिरफ्तार

हल्द्वानी । लंबे समय से नशे के कारोबार से जुड़े एक युवक को पुलिस ने नशे के पचास इंजेक्शनों के साथ गिरफ्तार कर लिया है।

युवक को गौजाजाली के पास पकड़ा गया है। पुलिस का दावा है कि आरोपित के साथ काफी लोग नशे के कारोबार से जुड़े हैं।

मंगलवार को यह जानकारी बनभूलपुरा से नीरज भाकुनी ने दी। उन्होंने बताया कि आरोपित की पहचान बीडी पुत्र मोहम्मद अय्यूब के तौर पर हुई है।

पुलिस आरोपी के आपराधिक इतिहास को खंगाल रही है।  आरोपी के बारे में कई अन्य जानकारियां भी जुटायी जा रही हैं।

Leave A Reply

Your email address will not be published.