टाटा मोटर्स ने इलेक्ट्रिक वाहन का नया मॉडल किया लांच

देहरादून। टाटा मोटर्स ने  देहरादून में पर्सनल मोबिलिटी सेग्मेंट में भारत में सबसे ज्यादा बिकने वाले इलेक्ट्रिक वाहन का नया मॉडल लांच किया है।
शनिवार को ओबेरॉय मोटर्स पर उपलब्ध नेक्सन ईवी मैक्स 17.74 लाख रुपये  एक्स शोरूम के शुरुआती आकर्षक दाम पर यहां के उपभोक्ताओं के लिए लांच किया है।
इस पेशकश के साथ टाटा मोटर्स ने इलेक्ट्रिक वाहनों के आकर्षण को बढ़ाने के लिए अपनी नेतृत्व की स्थिति को बनाए रखा है।
कंपनी ने उन उपभोक्ताओं को नया ऑफर देने के साथ बाजार का विस्तार किया है, जो अलग-अलग शहरों के बीच लंबी यात्रा के लिए किसी वाहन की तलाश कर रहे थे।

Leave A Reply

Your email address will not be published.