सांसद तीरथ ने बद्रीनाथ के दर्शन किए

बद्रीनाथ। उत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री और सांसद तीरथ सिंह रावत ने बद्रीनाथ के दर्शन किए। साथ ही तीरथ ने देश की समृद्धि की कामना भी की। इस मौके पर तीरथ ने बद्रीनाथ में चल रहे पुनर्निर्माण कार्यों का भी जायजा लिया।

उन्होंने कहा कि पंजीकरण व्यवस्था में शिथिलता पर भी मंथन किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि चारधाम यात्रा सुचारू रूप से चले। इस दिशा में प्रयास भी सरकार कर रही है।

Leave A Reply

Your email address will not be published.