24 को गोपेश्वर आएंगे सांसद तीरथ सिंह रावत

गोपेश्वर।गढ़वाल सांसद तीरथ सिंह रावत 24 मई को गोपेश्वर आएंगे। जिला कार्यालय के प्रभारी अधिकारी द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार सांसद रावत 24 मई सायं 6 बजे गोपेश्वर पहुंचे।
अगले दिन 25 मई को विकास भवन सभागार में जिला विकास समन्वय एवं निगरानी समिति की बैठक में प्रतिभाग करेंगे। दोपहर एक बजे लोनिवि गेस्ट हाउस में पत्रकारों से मुखातिब होंगे।
इसके बाद सांसद बदरीनाथ के लिए रवाना होंगे। बदरीनाथ धाम में 26 मई को पूजा तथा दर्शन के उपरांत श्रीनगर वापस लौट जाएंगे। 

Leave A Reply

Your email address will not be published.