हरदा ने कांग्रेस की मजबूती के लिए खुद चुना काम

देहरादून। उदयपुर सम्मेलन में सोनिया गांधी के आह्वान के बाद पूर्व सीएम हरीश रावत ने पार्टी को मजबूत करने के लिए खुद ही काम चुन लिया है। रावत ने सोशल मीडिया पर यह जानकारी शेयर की है। 
उन्होंने लिखा है कि सोनिया गांधी ने उदयपुर में एक दिल को छूने वाली अत्यधिक महत्वपूर्ण बात कही। उन्होंने कहा कि आप में से बहुत सारे लोगों को कांग्रेस पार्टी ने बहुत कुछ दिया है। इस समय, समय है कि आप पार्टी के लिए कुछ करें।
हममें से प्रत्येक व्यक्ति को कुछ कामों को अपने हाथ में लेना चाहिए। साधन खर्च करने वाले कामों को भी लेना चाहिए और कुछ ऐसे कामों को भी लेना चाहिए जिसमें साधन कम खर्च हो रहे हों, मगर कांग्रेस बन रही हो।
रावत ने कहा है कि इसलिए वे दो काम अपने हाथ में लेना चाहता हैं।
पहला, यह कि वे हर हफ्ते एक ऐसे कांग्रेस परिवार में जाएंगे, जो परंपरागत रूप से कांग्रेस परिवार रहा हो, मगर इस समय कांग्रेस की गतिविधियों से जुुुड़ा हुआ नहीं है।
दूसरा, वे दो ऐसे परिवारों में जाएंगे जो परिवार निर्धन/गरीब हैं और उनमें से एक परिवार यदि दलित हो तो अच्छा होगा।
रावत ने कहा है वे उन तक पहुंचकर उनके साथ खुद को जोड़ते हुए उनकी मदद करने की कोशिश करेंगे। उन्होंने कहा है कि यह उनका हर हफ्ते का न्यूनतम कार्यक्रम जो पार्टी के काम आएगा।

Leave A Reply

Your email address will not be published.