After Header-1

शारदा नहर में नहाते समय युवक डूबा, लापता तीन दोस्तों के साथ गया था नहाने

खटीमा ।  शारदा नहर में नहाने गया युवक डूब गया। पुलिस व परिजन डूब युवक की तलाश में जुटे है। दूसरे दिन भी डूबे युवक का पता नहीं चल पाया है।
 ग्राम कुटरी पट्टी सिरपुरिया का निवासी राहुल(23) पुत्र प्रमोद सिंह बुधवार की देर शाम गांव के ही तीन दोस्त विशाल राणा, पूरन सिंह और अजय सिंह के साथ लालकोठी स्थित शारदा नहर नहाने गया था।
नहाते समय राहुल लाल कोठी पुलिस के पास पानी के तेज बहाव में डूब गया। राहुल के डूबने पर उसके दोस्तों में चीख पुकार मच गई। उन्होंने राहुल को बचाने का प्रयास किया लेकिन वह नहर में पानी के तेज बहाव में डूब गया।
आसपास के ग्रामीणों की सूचना पर मौके पर झनकईया थानाध्यक्ष दिनेश फत्र्याल पुलिस बल के साथ घटनास्थल पर पहुंचे और डूबे युवक की तलाश शुरू की, लेकिन अंधेरे होने पर डूबे युवक का पता नहीं चल सका।
पुलिस टीम एवं गोताखोरों ने दूसरे दिन गुरुवार को सुबह से ही शारदा नहर में डूबे युवक की तलाश में जुटी रही।
खबर लिखे जाने तक डूब युवक का पता नहीं चल सका। थानाध्यक्ष फत्र्याल ने बताया कि डूबे युवक की तलाश जारी है।

Leave A Reply

Your email address will not be published.