After Header-1

रामनरेश अग्निहोत्री होंगे विधान सभा में भाजपा के मुख्य सचेतक

लखनऊ। सीएम योगी आदित्यनाथ ने  विधान सभा मेंभाजपा के मुख्य सचेतक के रूप में पूर्व मंत्री रामनरेश अग्निहोत्री को नियुक्त किया है।पार्टी के 14 विधायकों को निचले सदन में सचेतक नियुक्त किया। साथ ही उन्होंने लखनऊ उत्तर सीट से भाजपा के विधायक डा नीरज बोरा को कोषाध्यक्ष बनाया है।

योगी द्वारा नियुक्त किये गये सचेतकों में विधायक राम चंद्र यादव, कृष्णा पासवान, अमित अग्रवाल, अनुराग सिंह, राजीव गुंबर, राजीव सिंह बब्बू भैया, सकेन्द्र प्रताप, सुरेन्द्र मैथानी, सौरभ श्रीवास्तव, राजीव त्रिपाठी, विपिन कुमार डेविड, पीयूष रंजन निषाद, सत्यपाल सिंह राठौर और राजीव सिंह पारीक्षा शामिल हैं।

Leave A Reply

Your email address will not be published.