After Header-1

बदरीनाथ धाम में दर्शनों को लग रही तीर्थयात्रियों की लंबी लाइन

गोपेश्वर। बदरीनाथ धाम में तीर्थयात्रियों की उमड़ी भीड़ के चलते दर्शनों को करीब एक किमी लंबी लाइन लग रही है। इस कारण तीर्थयात्रियों को मुश्किलों का सामना करना पड़ रहा है। बदरीनाथ धाम में रोजाना हजारों तीर्थयात्री दर्शनों को पहुंच रहे हैं।

बदरीनाथ धाम में भगवान के दर्शनों के लिए मंदिर के सिंहद्वार से नाग-नागिन जोड़े तक एक किमी लंबी लाइन लगी रही। पिछले दो दिनों से हालात इसी तरह के बने हुए हैं। तीर्थयात्रियों की बढ़ती संख्या के बीच दर्शन करना मुश्किल हो रहा है।

खासकर वृद्ध तीर्थयात्रियों के लिए तो खड़े-खड़े बारी का इंतजार करना मुश्किल होता जा रहा है। पुलिस को व्यवस्था बनाने में खासा पसीना बहाना पड़ रहा है। दर्शनों के लिए सुबह से ही लंबी कतार लग जा रही है। इस कारण व्यवस्था बनाना काफी मुश्किल होता जा रहा है।

उत्तराखंड में दो साल तक कोरोना महामारी के कारण चारधाम यात्रा प्रभावित रही। इस साल कोरोना की रफ्तार कुछ हद तक थमी तो तीर्थयात्रियों का शुरू आती दौर में ही चारधामों को उमडऩा शुरू हो गया है। इससे भीड़ बढ़ जाने से व्यवस्थाएं गड़बडा रही हैं।

बताया जा रहा है कि कई तीर्थयात्री तो बिना दर्शन किए ही लौट जा रहे हैं। ऐसा इसलिए कि किसी की गाड़ी छूट रही है तो कोई ग्रुप में होने के कारण ज्यादा समय तक यहां नहीं रह पा रहा है।

इस तरह के हालातों के चलते बदरीनाथ धाम में भी यात्रियों के दर्शनों की सुगम व्यवस्था बनाना आसान नहीं रह गया है। यात्री घंटों लाइन में रह कर दर्शनों के लिए तरस रहे हैं। कई-कई लोगों को तो सुबह लाइन में लग कर रात को दर्शन हो पा रहे हैं। खास बच्चे वालों को इससे और भी परेशानी झेलनी पड़ रही है।

Leave A Reply

Your email address will not be published.