पाकिस्तान में अल्पसंख्यक सिख समुदाय के दो सदस्यों की गोली मारकर हत्या

इस्लामाबाद। पाकिस्तान में अल्पसंख्यक सिख समुदाय के दो सदस्यों की अज्ञात हमलावरों ने गोली मारकर हत्या कर दी है। पुलिस ने यह जानकारी दी। मृतकों की पहचान रंजीत सिंह और कुलजीत सिंह के रूप में हुई है, जो पाकिस्तान के खैबर पख्तूनख्वा प्रांत के पेशावर जिले के सरबंद इलाके के बड़ा बाजार में किराना कारोबार करते थे।

घटना का संज्ञान लेते हुए खैबर पख्तूनख्वा  के मुख्यमंत्री महमूद खान ने केपी के पुलिस महानिरीक्षक को अपराधियों को गिरफ्तार करने का आदेश दिया।

प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ ने इस घटना पर कड़ी निंदा की है।शरीफ ने  नागरिकों, विशेषकर अल्पसंख्यकों के जीवन तथा संपत्ति की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए कदम उठाने का निर्देश दिया।

विदेश मंत्री बिलावल भुट्टो-जरदारी के हवाले से कहा कि उन्होंने दोषियों की तत्काल गिरफ्तारी का निर्देश दिया। किसी को भी देश में अंतरधार्मिक सद्भाव को बिगाड़ने और राष्ट्रीय एकता को नुकसान पहुंचाने की अनुमति नहीं दी जाएगी।

पेशावर कैपिटल सिटी के पुलिस अधिकारी एजाज खान ने कहा कि मृतकों की पहचान 42 वर्षीय सुलजीत सिंह और 38 वर्षीय रंजीत सिंह के रूप में की है। उन्होंने कहा कि पेशावर के सरबंद में बाटा ताल इलाके में उनकी मसाले की दुकानें थीं।

Leave A Reply

Your email address will not be published.