यौन शोषण के आरोपी गिरफ्तार, भेजा गया जेल

नैनीताल :  नाबालिग के यौन शोषण के आरोपी को पुलिस ने आज गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी को जेल भेज दिया गया है।

उधमसिंह नगर पुलिस के अनुसार 21 महीने पहले जसपुर में एक नाबालिग को बहला फुसला कर अगुवा करने का मामला सामने आया था।

युवती के पिता की ओर से आरोपी नागेन्द्र  सिंह निवासी भोगपुर डाम, तीरथनगर, जसपुर के खिलाफ अभियोग दर्ज कराया गया था। पुलिस आरोपी पर तभी से नजर रख रही थी।

पुलिस ने आरोपी को मुखबिर की सूचना पर गुरुवार को उसके घर से गिरफ्तार कर लिया। साथ ही नाबालिग को भी उसके घर से सकुशल बरामद कर लिया।

पीड़िता को उसके परिजनों के सुपुर्द कर दिया गया है। साथ ही आरोपी के खिलाफ पोक्सो के तहत अभियोग में वृद्धि की गयी है। आरोपी को न्यायालय में पेश करने के बाद जेल भेज दिया गया है।

Leave A Reply

Your email address will not be published.