अमेरिकी अंतरिक्ष एजेंसी नासा ने मंगल ग्रह पर भूकंप के झटकों का पता लगाया

लॉस एंजेल्स । अमेरिकी अंतरिक्ष एजेंसी नासा के इंसाइट लैंडर ने मंगल ग्रह पर भूकंप के झटकों का पता लगाया है। नासा की ओर से दी गयी जानकारी के अनुसार इंसाइट लैंडर ने मंगल ग्रह की अपनी यात्रा के 1222वें मंगल दिन पर चार मई 2022 को पांच की तीव्रता के भूकंप के झटकों का पता लगाया।

इंसाइट लैंडर के मंगल की सतह पर उतरने के बाद नवंबर 2018 से अब तक इनसाइट ने मंगल की सतह पर 1313 भूकंपों का पता लगाया है। मंगल ग्रह की गहरी कोर के अध्ययन के लिए इंसाइट पर बेहद संवेदनशील भूकंपमापी लगाये गये हैं।

यह भूकंपीय तरंगे मंगल ग्रह की सतह ,मेंटल और कोर से होकर परिवर्तित होगी और विभिन्न परतों से गुजरने के दौरान इनमें परिवर्तन भी आयेगा जिसका अध्ययन कर भूकंपविज्ञानी मंगल ग्रह की सतह के नीचे की परतों की गहराई और हर एक का कंपोजशिन जान सकेंगे।

नासा की ओर से जारी बयान में कहा गया कि मंगल ग्रह की संरचना को जानकर वैज्ञानिक धरती और उसके चांद सहित दुनिया भर में चट्टानों के बनने की प्रक्रिया को जान पायेंगे।

Leave a Reply