डीआरआई ने जब्त किया लखनऊ और मुंबई में 11 किलोग्राम सोना 

नयी दिल्ली ।डीआरआई ने लखनऊ और मुंबई में लगातार अभियान चलाते हुए सोने की तस्­करी की कोशिशों को नाकाम करते हुये 5.88 करोड़ रुपये मूल्य के 11 किलोग्राम सोना जब्त किया है।

वित्त मंत्रालय ने आज यहां जारी बयान में कहा कि हवाई मार्ग से सोने की तस्­करी को अंजाम देते हुए इसे छुपाने की कोशिश की गई थी। पिछले सप्ताह खुफिया जानकारी मिलने के बाद डीआरआई के अधिकारियों ने दुबई से एयर कार्गो कॉम्प्लेक्स, छत्रपति शिवाजी महाराज अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे, मुंबई पहुंची एक खेप की जांच की।

इन आयात किए गए सामानों में, कुछ सामानों को अनुभागीय और ड्रम जैसी नाली सफाई की मशीन के तौर पर दिखाया गया था, लेकिन सावधानीपूर्वक जांच करने पर, इसके भीतर 3.10 करोड़ रुपये की कीमत का 5.8 किलोग्राम सोना जब्­त किया गया जिसे आयातित मशीन के दो मोटर रोटार के अंदर डिस्क के रूप में छुपाया गया था।

दक्षिण मुंबई में स्थित इस सामान के आयातक को शीघ्र कार्रवाई करते हुए गिरफ्तार कर लिया गया। कोर्ट ने आयातक को न्यायिक हिरासत में भेज दिया है। इससे एक दिन पहले लखनऊ में डीआरआई अधिकारियों द्वारा की गई इसी तरह की जब्ती कार्रवाई की गयी।

डीआरआई ने लखनऊ के चौधरी चरण सिंह अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे के एयर कार्गो कॉम्प्लेक्स में इलेक्ट्रिकल थ्रेडिंग मशीन रखने वाले एक आयात कार्गो को रोकते हुए मशीन में सोने की डिस्क के रूप में छुपाए गए 2.78 करोड़ रुपये की कीमत के कुल 5.2 किलोग्राम सोने को जब्त किया था।

Leave A Reply

Your email address will not be published.