After Header-1

उधमसिंह नगर:  अवैध हथियारों के साथ दो तस्कर गिरफ्तार 

नैनीताल । उधमसिंह नगर में पुलिस ने अवैध हथियारों के साथ दो तस्करों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों के पास से भारी मात्रा में जिं कारतूस भी बरामद किये गये हैं।

उधमसिंह नगर पुलिस की ओर से सोमवार को इस मामले का खुलासा करते हुए बताया गया कि विशेष अभियान समूह (एसओजी) को रूद्रपुर के ट्रांजिट कैम्प क्षेत्र में अवैध हथियारोें की तस्करी की सूचना मिली थी।

एसओजी की ओर से इस मामले की तस्दीक की गयी। इसके बाद एसओजी ने रविवार को को उत्तर प्रदेश के रामपुर सीमा पर अवैध असलाहों के साथ यश ठाकुर उर्फ जुगवार, निवासी आवीडी स्कूल, पीतलनगरी, कठघर, मुरादाबाद व प्रदीप राजपूत निवासी कालोनी, विलासपुर, उप्र को गिरफ्तार कर लिया।

आरोपियों के पास से पांच तमंचे व 83 विभिन्न जिंदा कारतूस भी बरामद किये गये हैं। पुलिस को जांच में पता चला कि यश ठाकुर उप्र के विभिन्न हिस्सों से हथियारों की खरीद कर प्रदीप राजपूत को मुहैया कराता है और प्रदीप अवैध असलाह को आगे अपराधियों को मुहैया कराता है।

यह भी पता चला कि प्रदीप राजपूत के आपराधिक प्रवृति के लोगों से दोस्ती है। उसकी अमित हत्याकांड के आरोपी रोहित सरकार से भी दोस्ती है और उसे भी अवैध हथियार मुहैया करावा चुका है।

रोहित के खिलाफ शस्त्र अधिनियम के अलावा विभिन्न धाराओं में अभियोग दर्ज हैं। पुलिस ने रोहित के घर पर छापा मारा लेकिन वह फरार होने में कामयाब रहा। यही नहीं पुलिस ने जांच के दौरान रवि राय निवासी शारदा कालोनी, बिलासपुर, रामपुर, उप्र से भी एक पिस्टल व कारतूस बरामद किया है।

Leave A Reply

Your email address will not be published.