After Header-1

सात पर्यटक गिरफ्तार , गंगा किनारे कर रहे थे  हुड़दंग 

ऋषिकेश । मोक्षदायिनी मां गंगा की पवित्रता को बनाए रखने के लिए उत्तराखंड में डीजीपी अशोक कुमार के निर्देश पर ऑपरेशन मर्यादा चलाया जा रहा है। जिसके तहत प्रतिबंधित गंगा तटों और घाटों पर नहाना वर्जित है।

गंगा किनारे मांस मदिरा के सेवन पर भी कड़ी रोक लगाई गई है। इस संबंध में लगातार पर्यटकों को सोशल मीडिया और सूचना पट्ट के माध्यम से आगाह भी किया जा रहा है। लेकिन फिर भी पर्यटक अपनी हरकतों से बाज नहीं आ रहे हैं।

थाना लक्ष्मणझूला पुलिस ने गाजियाबाद, दिल्ली, रुद्रप्रयाग और देहरादून के सात पर्यटकों को गंगा किनारे नशा करके हुड़दंग करने के दौरान गिरफ्तार किया है। लक्ष्मणझूला थाना प्रभारी निरीक्षक संतोष सिंह ने बताया कि ऑपरेशन मर्यादा के तहत लगातार पुलिस गश्त कर मां गंगा की पवित्रता को ठेस पहुंचाने वाले पर्यटकों की निगरानी कर रही है।

रविवार को गोवा बीच पर अलग-अलग राज्यों के सात पर्यटक नशे की हालत में गंगा किनारे हुडदंग मचाते हुए पकड़े गए। जिनकी पहचान अविनाश पुत्र सत्यवीर निवासी दिल्ली, अमित कुमार पुत्र गणेश निवासी देहरादून, विकास सिंह पुत्र रणवीर निवासी रुद्रप्रयाग, आशु शर्मा पुत्र अनिल कुमार निवासी गाजियाबाद, नरेश पुत्र राजेंद्र निवासी दिल्ली, मुकुल पुत्र अजय निवासी गाजियाबाद, पंकज पुत्र तरसेम निवासी दिल्ली के रूप में की गई है।

पुलिस ने सभी पर्यटकों को पहले फटकार लगाई, इसके बाद चालान काट कर जुर्माना वसूल किया। भविष्य में दोबारा इस तरह की हरकत नहीं करने का संकल्प भी दिलाया।

इसके अलावा अन्य पर्यटकों को भी मां गंगा की पवित्रता बनाए रखने के लिए जागरूक करने की शपथ दिलाई गई। वहीं पुलिस ने सोमवार को भी रामझूला घाट पर हुड़दंग कर रहे चार पर्यटकों को गिरफ्तार कर पुलिस अधिनियम के तहत कार्यवाही की गई।

जिसमें तरुण पुत्र सतपाल सिंह, नितिन कुमार पुत्र स्व राजेंद्र कुमार, मोहित कुमार पुत्र किशोरी लाल, कपिल सागर पुत्र भगवानदास निवासी दिल्ली पुलिस टीम का चालान काट कर जुर्माना वसूला गया है। बताया कि पुलिस टीम द्वारा गंगा के किनारे स्थित घाटों पर लगातार गश्त कर निगरानी की जा रही थी।

Leave A Reply

Your email address will not be published.