After Header-1

जम्मू-कश्मीर में सुरक्षा बलों के साथ मुठभेड़ में आतंकवादी ढेर

श्रीनगर । जम्मू-कश्मीर में अनंतनाग जिले के ऊपरी इलाके में शुक्रवार को सुरक्षा बलों ने मुठभेड़ में एक आतंकवादी को मार गिराया।

पुलिस ने बताया कि पहलगाम के श्रीचंद टॉप पर आतंकवादियों के छिपे होने की खुफिया जानकारी मिलने पर सुरक्षा बलों की संयुक्त टीमों ने आतंकवाद विरोधी अभियान शुरू किया।

एक पुलिस अधिकारी ने बताया कि जैसे ही सुरक्षा बलों की टीम मौके पर पहुंची, आतंकवादियों ने उन पर गोलीबारी शुरू कर दी।

सुरक्षा बलों की जवाबी कार्रवाई के बाद दोनों पक्षों के बीच मुठभेड़ शुरू हो गयी। मुठभेड़ में एक आतंकवादी मारा गया जिसकी अब तक पहचान नहीं की जा सकी है।

गौरतलब है कि यह मुठभेड़ ऐसे समय में हो रही है, जब जम्मू-कश्मीर श्री अमरनाथ यात्रा की मेजबानी की तैयारी कर रहा है। अमरनाथ यात्रा कोरोना महामारी के कारण दो वर्ष तक स्थगित रहने के बाद इस वर्ष फिर शुरू की जा रही है।

Leave A Reply

Your email address will not be published.