RBI रेपो रेट में 4.4 प्रतिशत की बढ़ोतरी का किया ऐलान, शक्तिकांत दास ने की घोषणा

मुंबई।RBI ने एक अप्रत्याशित कदम उठाते हुए अपनी नीतिगत दर रेपो को 4 प्रतिशत से बढ़ाकर 4.4 प्रतिशत पर करने की ऐलान किया है। आरबीआई के गवर्नर शक्तिकांत दास ने घोषणा करते हुए कहा कि दीर्घकालीन वृद्धि दर के हित में मुद्रास्फीति को काबू में रखना जरूरी है।

उन्होंने वर्तमान आंतरिक और बाहरी परिदृश्यों को चुनौतीपूर्ण बताते हुए कहा कि केंद्रीय बैंक मुद्रास्फीति पर अंकुश रखने के साथ-साथ आर्थिक वृद्धि को समर्थन देने की नीति के प्रति प्रतिबद्ध है। आरबीआई गवर्नर ने महंगाई को काबू करने पर फोकस की बात कही है।

उनका बयान ऐसे समय आया है जब वैश्विक मुद्रास्फीति भारत की रिकवरी के लिए एक चुनौती पेश कर रही है। बता दें कि यूएस फेडरल रिजर्व रिकॉर्ड मुद्रास्फीति को काबू करने के लिए प्रमुख ब्‍याज दर में 50 आधार अंक की बढ़ोतरी कर सकता है। आरबीआई गवर्नर के अचानक संबोधन की खबर से शेयर बाजारों में गिरावट का रुख रहा। सेंसेक्‍स 1200 अंक गिर गया।

आरबीआई गवर्नर ने अप्रैल में मौद्रिक नीति समीक्षा में वित्त वर्ष 2023 के लिए मुद्रास्फीति के अनुमान को संशोधित कर 5.7 प्रतिशत किया था और आर्थिक विकास की दर को 7.2 प्रतिशत पर रखा था। इससे पिछली मौद्रिक नीति की समीक्षा में आरबीआई ने अपना फोकस ग्रोथ के बजाय मुद्रास्फीति पर करने का संकेत दिया था। वैश्विक कच्चे तेल की ऊंची कीमतों के साथ-साथ पाम तेल के निर्यात पर इंडोनेशियाई प्रतिबंध से भारत के लिए महंगाई काबू कर पाना मुश्किल हो रहा है।

Leave A Reply

Your email address will not be published.