चारधाम यात्रा पर्वतीय मार्गों पर  रात 10 से सुबह 4 बजे तक नहीं चलेंगे वाहन

देहरादून। चारधाम यात्रा में पर्वतीय मार्गों पर रात्रि में 10.00 बजे से सुबह चार बजे तक वाहनों का संचालन प्रतिबन्धित रखने का उत्तराखंड शासन द्वारा निर्णय लिया गया है। यह जानकारी परिवहन आयुक्त रणवीर सिंह चौहान ने दी है।  चौहान ने  कहा कि वर्तमान में चारधाम यात्रा हेतु यात्रा चैकपोस्टों का सुचारू रूप से संचालन प्रारंभ हो गया है।

उन्होंने बताया कि इस वर्ष चारधाम यात्रा में अत्यधिक संख्या में यात्रियों की आने की संभावना है। चारधाम यात्रा पर आने वाले श्रद्धालुओं की सुविधा और सुरक्षित यात्रा सुनिश्चित करने को दृष्टिगत रखते हुए शासन द्वारा चारधाम यात्रा में पर्वतीय मार्गों पर रात्रि में 10.00 बजे से 4.00 बजे तक वाहनों का संचालन प्रतिबन्धित रखने का निर्णय लिया गया है।

Leave a Reply