After Header-1

राहुल गांधी का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल

नई दिल्ली। राहुल गांधी का एक वीडियो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है। राहुल गांधी काठमांडु के नाइटक्लब में पार्टी कर रहे हैं। इस वीडियो के वायरल होने के बाद बीजेपी राहुल गांधी पर हमलावर हो गई है। बीजेपी नेता कपिल मिश्रा ने ट्वीट कर कहा, ‘ये राहुल गांधी की निजी जिंदगी का मामला नहीं है।

राहुल गांधी सीएनएन की पूर्व संवाददाता और अपनी दोस्त सुमनीमा उदास के विवाह समारोह में शामिल होने के लिए नेपाल में हैं। उनके पिता, भूम उदासी ने म्यांमार में नेपाली राजदूत के रूप में कार्य कर चुके हैं। रिपोर्ट्स के मुताबिक सुमनिमा उदास की शादी नीमा मार्टिन शेरपा से हो रही है और 5 मई को हयात रीजेंसी होटल में औपचारिक रिसेप्शन होगा। राहुल गांधी अपने दोस्तों के साथ काठमांडू मैरियट होटल में ठहरे हुए हैं।

बताया जा रहा है कि ये वीडियो नेपाल के लार्ड ऑफ ड्रिक्स का है। इस मामले पर सफाई देते हुए कांग्रेस प्रवक्ता रणदीप सुरजेवाला ने कहा, इस वीडियो में कुछ भी गलत नहीं है। उन्होंने कहा, राहुल गांधी काठमांडु में अपने दोस्त की शादी में शामिल होने के लिए गए हैं. यह उनका निजी दौरा है।

सुमनिमा उदास सीएनएन में इंटरनेशनल संवाददाता के रूप में काम कर चुकी हैं। वे राजनीति, आर्थिक, सामाजिक, पर्यावरण और आम मुद्दों पर कवरेज कर चुकी हैं। उदास पत्रकारिता पेशे में कई पुरस्कार जीत चुकी हैं। उन्हें 2014 में अमेरिकी जर्नलिस्ट ऑफ द ईयर पुरस्कार भी प्राप्त हो तुका है। उदास ने अमेरिका के ली यूनिवर्सिटी से जर्नलिज्म और ऑक्सफोर्ड यूनिवर्सिटी से मास्टर डिग्री हासिल की है।

Leave A Reply

Your email address will not be published.