After Header-1

मुख्यमंत्री ने कहा , रोस्टर के अनुरूप निर्बाध बिजली आपूर्ति सुनिश्चित करायी जायेगी

लखनऊ। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने  कहा कि सभी 75 जिलों में रोस्टर के अनुरूप निर्बाध बिजली आपूर्ति सुनिश्चित करायी जायेगी।

योगी ने उच्चस्तरीय बैठक में अधिकारियों को निर्देश दिये कि खदानों से पॉवर प्लांट तक कोयले की ढुलाई के लिए रेल के साथ-साथ सड़क मार्ग का प्रयोग भी किया जाना चाहिए। इस संबंध में केंद्र सरकार की ओर से हर संभव मदद मिल रही है।

उन्होने कहा कि ऊर्जा क्षेत्र में सुधार की व्यापक आवश्यकता है। भविष्य की ऊर्जा जरूरतों के दृष्टिगत कार्ययोजना तैयार की जाए। ऊर्जा मंत्री बिजली विभाग की कार्यप्रणाली की समीक्षा कर हर स्तर पर व्यापक बदलाव के प्रयास करें। उन्होने कहा कि बिजली बिल के समयबद्ध भुगतान के लिए उपभोक्ताओं को प्रोत्साहित किया जाना चाहिए।

इसके लिए यह जरूरी है कि लोगों को सही बिल मिले और समय पर मिले। ओवरबिलिंग, फाल्स बिंलिंग अथवा विलंब से बिल दिया जाना उपभोक्ता को परेशान करती है। इस व्यवस्था में सुधार के लिए बिलिंग और कलेक्शन एफिशिएंसी बढ़ाने के लिए ऊर्जा विभाग को ठोस कार्ययोजना बनानी होगी।

ग्रामीण इलाकों में विशेष प्रयास की जरूरत है। मुख्यमंत्री ने कहा कि बिजली बिल बकाए के भुगतान के लिए एकमुश्त समाधान योजना (ओटीएस) लाई जाए।

Leave A Reply

Your email address will not be published.