विश्व हिंदू परिषद ने अवैध मजारों के खिलाफ खोला मोर्चा,  प्रशासन को दी चेतावनी

नोएडा।  विश्व हिंदू परिषद (विहिप) ने नोएडा में बढ़ती मजारों के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है । विहिप ने आज प्रशासन को चेतावनी देते हुए कहा की शहर में तेजी से  जगह-जगह उग रहीं अवैध मजारों को यदि नहीं हटाया गया तो बड़ा आंदोलन करेंगे।

विहिप के मेरठ प्रांत के मंत्री डॉ राज कमल गुप्ता ने कहा कि ऐसे तत्वों को पुलिस के संरक्षण का होने का इशारा करते हुए कहा कि इन्हीं मजारों के सम्बंध में नोएडा प्राधिकरण एवं नोएडा के जिलाधिकारी को ज्ञापन देकर लौटते हुए विहिप पदाधिकारियों पर सेक्टर 39 के थाने के बाहर कुछ लोगों ने विहिप बजरंगदल कार्यकर्ताओं पर जान लेवा हमले का प्रयास किया गया।

जो सादा वेशधारी थे जिन्हें पुलिस ने बाद में अपने कर्मचारी बताया, फिर भी विहिप कार्यकर्ताओं को झूठे मामले में फंसाने का दुष्प्रयास किया गया, जो बेहद निंदनीय और नोएडा पुलिस प्रशासन की छवि को धूमिल करने वाला है।

विहिप नेता ने कहा कि हमारी मांग है कि छाती पर रिवॉल्वर तानकर थाने के सामने जान से मारने की सरेआम धमकी देने वाले पुलिसकर्मी को अविलम्ब गिरफ्तार कर कार्यकर्ताओं पर झूठे मामले मढ़ने वालों के विरुद्ध कठोर कार्रवाई की जाए।

साथ ही सभी मुकदमे वापस लिए जाएं। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि इस मामले में कोई ढिलाई बरती गई तो विहिप-बजरंगदल के कार्यकर्ता सम्पूर्ण हिन्दू समाज के साथ राज्यव्यापी आंदोलन को मजबूर होंगे।

Leave A Reply

Your email address will not be published.