उत्‍तराखंड : खाई में गिरा वाहन छह लोगों की मौत

देहरादून। पौड़ी गढ़वाल जिले के पैठाणी क्षेत्र में बरात से लौट रहे वाहन खाई में गिर गया । इस दुर्घटना में तीन सगी बहनों समेत छह व्यक्तियों की मौत हो गई है। अन्य 10 लोग घायल हो गए है।

जिला सूचना अधिकारी वीरेंद्र सिंह राणा ने बताया कि दुर्घटना में पांच लोगों की मौके पर ही मौत हो गई थी जबकि एक व्यक्ति ने उपचार के दौरान अस्पताल में दम तोड़ दिया।

दुर्घटना में घायल हुए छह अन्य लोगों को एम्बुलेंस के जरिए समीपवर्ती पाबौ अस्पताल ले जाया गया, जहां गंभीर स्थिति को देखते हुए जिलाधिकारी डॉ0 विजय कुमार जोगदंडे के आदेश पर उन्हें जिला अस्पताल भेजा गया है।

राणा ने बताया कि ग्राम डोबरी से सोमवार शाम एक बारात में आये लोगों का वाहन वापस लौट रहे थे। वाहन में कुल 12 लोग सवार थे। जिसमें 6 लोगों की मौत हो गई तथा छह लोग गंभीर रूप से घायल है।

प्रशासन ने मृतकों का पोस्टमार्टम करवाया है। उन्होंने बताया कि दुर्घटना में गंभीर रूप से घायल कंचन, दीया तथा वीरेंद्र सिंह को हायर सेंटर एम्स ऋषिकेश रेफर किया गया है। जबकि तीन अन्य घायलों का उपचार जिला अस्पताल में किया जा रहा है।

दुर्घटना में मारे गए लोगों की पहचान दो सगे भाई क्रमश अंकित कुमार (25) और हयात सिंह(37), मेहरबान सिंह(42) इसके अलावा एक ही परिवार के तीन बालिकाओं दृष्टि (5), अम्बिका (18) और मोनिका(20) के रूप में हुई है।

Leave a Reply