महिलाओं एवं बच्चों के विकास में पंचायतों की भूमिका अहम : रेखा आर्य

देहरादून। आज के युग में पंचायतों का मजबूत होना बेहद जरूरी है। पंचायतें मजबूत होंगी तो वहां लोग भी आत्मनिर्भर होंगे। कैबिनेट मंत्री रेखा आर्य ने रविवार को एक स्थानीय होटल में आयोजित राष्ट्रीय पंचायती राज दिवस के मौके पर कही।

कैबिनेट मंत्री रेखा आर्य ने कहा कि पंचायतों के सशक्त होने महिलाएं और बच्चों का भी विकास होगा। उन्होंने कहा कि इस दिशा में उत्तराखंड सरकार काफी तेजी के साथ काम कर रही है।

दो सत्र में आयोजित इस कार्यक्रम में कैबिनेट मंत्री रेखा आर्य के अलावा कैबिनेट मंत्री सुबोध उनियाल सहित जम्मू, पंजाब और मध्यप्रदेश से आए पंचायत प्रतिनिधियों ने भी हिस्सा लिया।

इस मौके पर पंचायत से जुड़ी डाक्यूमेंट्री भी दिखाई गई। इस खास मौके पर महिला सशक्तिकरण एवं बाल विकास के सचिव हरि चंद्र सेमवाल, मोहित चौधरी तथा डॉ कंचन नेगी सहित काफी संख्या में वरिष्ठ लोग मौजूद थे। समारोह में वक्ताओं ने निम्मलिखित बिन्दुओं पर गौर करने की अपील की।

Leave a Reply