पिथौरागढ़ : खाई में गिरा वाहन, एक की मौत

नैनीताल । पिथौरागढ़ में एक पिकअप वाहन गहरी खाई में गिर गयी। आस हदसे में एक व्यक्ति की मौत हो गयी जबकि एक घायल हो गया। मिली जानकारी के अनुसार दुर्घटना टनकपुर-तवाघाट मार्ग पर एलागाड़ के पास घटी है।

बताया जा रहा है कि पिकअप वाहन अनियंत्रित होकर काली नदी के पास गहरी खाई में जा गिरा। इस भीषण दुर्घटना में वाहन सवार मदन सिंह बिष्ट निवासी दर की घटनास्थल पर मृत्यु हो गयी जबकि वाहन में सवार एक युवक प्रेम सिंह निवासी गलाती गंभीर रूप से घायल हो गया।

दुर्घटना की सूचना मिलते ही धारचूला की पुलिस व एसएसबी के जवान मौके पर पहुंचे और घायल के साथ ही मृतक के शव को बाहर निकाला गया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिये भेज दिया है जबकि घायल को हायर सेंटर भेज दिया गया है।

Leave A Reply

Your email address will not be published.