After Header-1

राशन की दुकानों पर मिलेगा एलपीजी सिलेंडर और फोर्टीफाइड नमक : रेखा आर्य

देहरादून । प्रदेश की महिलाओं को जल्द ही एक साल में 3 एलपीजी सिलेंडर उपलब्ध कराया जाएगा। इसके अलावा राशन कार्ड धारकों को फोर्टीफाइड नमक भी उपलब्ध कराया जाएगा। इस दिशा में खाद्य ,नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता मामले विभाग के अधिकारियों द्वारा कसरत शुरू कर दिया गया है।

इन दोनों ही प्रस्तावों को आगामी कैबिनेट में पेश किया जाएगा। यह बात विभागीय मंत्री रेखा आर्य ने बृहस्पतिवार को विभाग की समीक्षा बैठक के दौरान कही। प्रदेश की कैबिनेट मंत्री रेखा आर्य की अध्यक्षता में खाद्य, नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता मामले विभाग की समीक्षा बैठक विधानसभा स्थित कक्ष में विभागीय अधिकारियों के साथ आयोजित की गई।
बैठक में मंत्री द्वारा खाद्य, नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता मामले विभाग की विभिन्न योजनाओं के संबंध में चर्चा की गई। मंत्री ने विभागीय ढांचे, कृषकों के मूल्य समर्थन योजना के अंतर्गत गेहूं तथा धान की खरीद आवश्यक वस्तुओं के वितरण और निरीक्षण, बांट माप तौल के उपकरणों का मानकीकरण एवं प्रवर्तन, राज्य में आवश्यक वस्तुओं के मूल्य नियंत्रण पर निगरानी से संबंधित विषयों पर विस्तृत चर्चा तथा अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिये।

मंत्री ने राशन कार्ड धारकों और राशन विक्रेताओं की समस्याओं के निराकरण तथा ग्रामीण महिलाओं को गैस की उपलब्धता शीघ्र कराने के निर्देश विभागीय अधिकारियों को दिये।

मंत्री ने गरीबी रेखा से नीचे जीवन यापन करने वाले लोगों के लिए प्रभावी जन कल्याणकारी योजना बनाये जाने के निर्देश दिये। जिससे गरीबी रेखा से नीचे जीवन यापन करने वाले लोगों को सरकारी की योजनाओं का बेहतर लाभ मिल सके।
मंत्री ने कहा कि प्रदेश की महिलाओं को एक साल में 3 एलपीजी सिलेंडर उपलब्ध कराये जाने का प्रस्ताव तैयार किया गया है जिसे आगामी कैबिनेट की बैठक में रखा जायेगा। कैबिनेट मंत्री ने राशन कार्ड धारकों को फोर्टीफाइड नमक उपलब्ध कराये जाने के लिए प्रस्ताव बनाये जाने के निर्देश भी अधिकारियों को दिये।
बैठक में खाद्य, नागरिक आपूर्ति विभाग के सचिव भूपाल सिंह मनराल, अपर आयुक्त पीएस पांगती, संयुक्त आयुक्त तथा मुख्य विपणन अधिकारी डॉ महेंद्र सिंह बिसेन तथा अन्य विभागीय अधिकारी मौजूद रहे।

Leave A Reply

Your email address will not be published.