सुप्रसिद्ध गायक कैलाश खेर ने की निशंक से शिष्टाचार भेंट

देहरादून। सुप्रसिद्ध गायक कैलाश खेर ने पूर्व केंद्रीय मंत्री तथा हरिद्वार सांसद डॉ रमेश पोखरियाल निशंक से दिल्ली आवास में शिष्टाचार भेंट की।
इस दौरान डॉ निशंक ने उन्हें कोरोना काल में लिखी पुस्तक एक जंग लड़ते हुए भेंट की। गायक कैलाश खेर ने इस मौके पर कहा कि वह डॉ निशंक द्वारा रचित देशभक्ति के गीतों को स्वर देंगे।

गौरतलब है कि कैलाश खेर इससे पहले निशंक की देशभक्ति से ओत प्रोत कई कविताओं को मेजर निराला फिल्म सहित कई मंचो से सुर दे चुके हैं।

Leave A Reply

Your email address will not be published.