After Header-1

नैनीताल पहुंची पूर्व सांसद व अभिनेत्री जया प्रदा

नैनीताल। रामपुर से समाजवादी पार्टी की सांसद रही सिने अभिनेत्री जया प्रदा बुधवार शाम को अचानक नैनीताल पहुंचीं। यहां उन्होंने नगर के मॉल रोड स्थित एक होटल में दिन का भोजन लिया और वापस लौट गईं।

इस दौरान वह स्थानीय पुलिस के साथ ही अपने निजी सुरक्षा कर्मियों की कड़ी सुरक्षा में रहीं, और उन्होंने किसी से बात नहीं की।
अलबत्ता अल्का होटल के स्वामी वेद साह से संक्षिप्त भेंट में उन्होंने बताया कि वह रामपुर से जिम कॉर्बेट पार्क आई थीं और पास होने के कारण पहली बार नैनीताल आने का लोभ संवरण नहीं कर पाईं। यहां लंच कर वापस रामपुर लौट रही हैं। कहा कि सुरक्षा कारणों से किसी से मिल नहीं रही हैं।

300×600 ADS-2

Leave A Reply

Your email address will not be published.