भीमताल झील में उतराता मिला शव, हत्या की आशंका

नैनीताल। उत्तराखंड के नैनीताल जनपद की भीमताल झील में  सुबह एक युवक का शव उतराता मिलने से सनसनी फैल गई। शव दिखने पर राहगीरों ने पुलिस और 108 को फोन किया।

पुलिस ने मौके पर पहुंचकर स्थानीय लोगों की मदद से झील से शव को निकाला। शव की शिनाख्त मेहरागांव के थपलिया गांव निवासी गोपाल बृजवासी 45 के रूप में हुई है।

सूचना के बाद पहुंचे मृतक के भतीजे ने गर्दन के पीछे नील के निशान और आसपास खून के धब्बों को देखकर हत्या का शक जाहिर कर पुलिस से जांच की मांग की है।
नगर कोतवाल ने पुष्टि की कि मृतक के परिजन हत्या का शक जता रहे हैं। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा जा रहा है। पोस्टमार्टम की रिपोर्ट आने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।

Leave A Reply

Your email address will not be published.