After Header-1

यूपी में मनरेगा योजना के तहत 150 हाईटेक नर्सरी

लखनऊ । यूपी में मनरेगा योजना के तहत 150 हाईटेक नर्सरी बनाया जायेगा।सरकार ने इसके लिये ग्राम्य विकास विभाग को 100 दिनों में नर्सरी  स्थापित करने का प्रस्ताव बना लेने के लिए कहा है। अधिकृत सूत्रों ने बताया कि सरकार की योजना इन पौधशालाओं में 22 करोड़ 50 लाख से अधिक पौधों को रोपित करने की है। प्रत्येक नर्सरी में 15 लाख पौधे रोपे जाएंगे।

नर्सरी में रोपित फल, फूल और सब्जी के अच्छी गुणवत्ता के पौधे किसानों की आय के बड़े श्रोत बनेंगे। उन्होने बताया कि अपने दूसरे कार्यकाल में योगी सरकार नर्सरी (पौधशाला) सेक्टर को बढ़ावा देने के लिए तेजी से काम कर रही है। योजना से पौधशालाओं से जुड़े किसानों के दिन बहुरेंगे और उनकी आर्थिक स्थिति भी मजबूत बनेगी। प्रत्येक जिले में दो पौधशालाएं बनाई जाएंगी।

इनमें किसानों को फूल और फल के साथ सर्पगंधा, अश्रवगंधा, ब्राह्मी, कालमेघ, कौंच, सतावरी, तुलसी, एलोवेरा जैसे औषधीय पौधों को रोपने के लिए जागरूक किया जाएगा। किसानों को कम लागत से अधिक फायदा दिलाने के लिए पौधरोपण की नई तकनीक से जोड़ा जाएगा।

सूत्रों का दावा है कि योजना से पौधों की नर्सरी स्थापित कर लोगों को खुद का रोजगार स्थापित करने के बड़े अवसर मिलेंगे। पौधरोपण के लिए किसानों के प्रशिक्षण कार्यक्रम चलेंगे। सरकार की मंशा किसानों की आय बढ़ाने के साथ उनको अधिक से अधिक लाभ पहुंचाने की है।

Leave A Reply

Your email address will not be published.