After Header-1

बागेश्वर में जिलाधिकारी के नाम पर सरकारी अधिकारियों से ठगी

नैनीताल। बागेश्वर में फर्जीवाड़ा करने वाले अपराधी जिलाधिकारी को भी नहीं बख्श रहे हैं। ऐसे ही प्रकाश में आये मामले में एक जालसाज ने जिलाधिकारी विनीत तोमर के नाम से सरकारी अधिकारियों को ब्लैक मेल कर पैसे हड़पने की कोशिश की है।

बागेश्वर के पुलिस अधीक्षक देवेन्द्र पींचा ने मंगलवार को इस मामले की पुष्टि करते हुए बताया कि यह शख्स मोबाइल नंबर 9713406469 से अभी तक कई अधिकारियों को फोन कर चुका है और अपने को डीएम बता कर अधिकारियों से ठगी करने की कोशिश कर रहा है।

उन्होंने कहा कि अज्ञात के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है। पुलिस ने इस मामले को बेहद गंभीरता से लिया है और मामले की जांच में जुट गयी है।

जल्द ही आरोपी की पहचान कर उसे सलाखों के पीछे भेजा जायेगा।पींचा ने लोगों से अपील की कि ऐसे किसी कॉल या संदेश के झांसे में न आयें। साथ ही ऐसे फर्जीवाड़े की तत्काल पुलिस में शिकायत करें।

Leave A Reply

Your email address will not be published.