After Header-1

छत्तीसगढ़ : नक्सली का पुलिस कैम्प पर हमला , चार जवान घायल

बीजापुर। छत्तीसगढ़ के बीजापुर जिले में नक्सलियों ने पुलिस कैम्प पर हमला कर दिया, जिससे चार जवान घायल हो गए। इनमें दो की हालत गंभीर बतायी गयी है, जिन्हें हेलिकाप्टर से इलाज के लिए रायपुर ले जाया गया है।

बस्तर रेंज के पुलिस महानिरीक्षक सुंदरराज पी ने बताया कि दक्षिण बस्तर क्षेत्र के बीजापुर जिले के कुटरू थाना क्षेत्र के दरभा में स्थित पुलिस केम्प पर कल रात नक्सलियों ने हमला किया। हमले में चार जवान घायल हो गए हैं। उन्होंने बताया कि घायल दो जवानों को बेहतर उपचार के लिए हेलिकाप्टर से रायपुर रवाना किया गया है, वहीं दो जवानों का बीजापुर जिला अस्पताल में उपचार जारी है।

आईजी श्री सुंदरराज पी ने बताया कि कुटरू थाना क्षेत्र के घोर नक्सल प्रभावित दरभा में पुलिस कैम्प स्थापित किया गया है, इस कैम्प पर नक्सलियों ने रात में अचानक फायंिरग करते हुए बीजीएल दाग दिया। सुरक्षा बल के जवानों ने भी तत्काल मोर्चा संभालकर जवाबी कार्रवाई प्रारंभ किया। जवानों की जवाबी कार्रवाई से नक्सली भाग खड़े हुए। नक्सलियों के इस हमले में चार जवान घायल हो गए है, जिनका उपचार रायपुर और बीजापुर में जारी है। घायल जवानों में हेड कॉन्स्टेबल आश्रित वट्टी, हेड कॉन्स्टेबल जितेंद्र मण्डावी, हेड कॉन्स्टेबल टुकेश्वर ध्रुव और ओम प्रकाश दीवान शामिल है।

Leave A Reply

Your email address will not be published.