नैनीताल चिल्ड्रन पार्क : खुलने से पहले ही बेहाल !

नैनीताल। नैनीताल नगर पालिका ने देर-सबेर नगर के पार्कों के सौंदर्यीकरण व आधुनिकीकरण के कार्य शुरू किए हैं, लेकिन इन पार्कों के हाल खुलने से पहले ही बेहाल होते नजर आ रहे हैं।

खासकर पालिका ने इसी सप्ताह मल्लीताल स्थित चिल्ड्रन पार्क में नेस्ले समर्पित हिलदारी के माध्य से पुरानी वस्तुओं से कुछ झूले व अन्य सुविधाएं स्थापित की हैं, और पार्क के दोनों गेटों पर ताले लगाए हैं, लेकिन सुरक्षा या रोक-टोक की कोई व्यवस्था न होने से यह पार्क अव्यवस्थाओं का अड्डा बन गए हैं।
यहां सुबह से लेकर देर रात्रि तक उपद्रवी बच्चे व असामाजिक तत्व पार्क की रेलिंग फांदकर पहुंच रहे हैं, जबकि आम लोग गेटों से अंदर प्रवेश नहीं कर पा रहे हैं, और सुविधाओं का लाभ प्राप्त नहीं कर पा रहे हैं। इस प्रकार इन सुविधाओं और इन पर खर्च हुई धनराशि का दुरुपयोग हो रहा है।

Leave A Reply

Your email address will not be published.