राहुल गांधी से मिले पंजाब कांग्रेस अध्यक्ष राजा बरार

नयी दिल्ली। पंजाब कांग्रेस के नवनियुक्त अध्यक्ष अमरिंदर सिंह राजा बराबर, विधायक दल के नेता प्रताप सिंह बाजवा तथा प्रदेश कांग्रेस कमेटी के कुछ अन्य पदाधिकारियों ने राहुल गांधी से मुलाकात की। राहुल गांधी ने राजा बराबर तथा उनकी टीम को बधाई दी और कहा कि सभी को मिलकर पंजाब में संगठन को मजबूत करना है।

बरार के साथ ही नवयुक्त कार्यकारी अध्यक्ष भारत भूषण आशू, पंजाब विधानसभा में कांग्रेस विधायक दल के नेता प्रताप सिंह बाजवा और उपनेता डॉ राज कुमार ने आज सुबह को गांधी से यहां उनके आवास पर मुलाकात की। इस दौरान कांग्रेस के पंजाब के प्रभारी हरीश चौधरी भी मौजूद थे।

मुलाकात के बाद गांधी ने फेसबुक पर इसकी सूचना देते हुए लिखा ‘‘पंजाब कांग्रेस की नवनियुक्त टीम को मेरी हार्दिक बधाई। पंजाब के विकास और अधिकारों की लड़ाई कोआगे लेकर जाने पर चर्चा हुई।

गांधी ने एक अन्य ट्वीट में देश की खुशहाली के लिए सद्भाव और शांति का आह्वान करते हुए कहा ‘‘नफरत, हिंसा और अलग-थलग करने की नीति के कारण हम अपने प्यारे देश को कमजोर कर रहे हैं। प्रगति की राह भाईचारे, शांति और सद्भाव से प्रशस्त होती है। आइए न्यायपूर्ण और समावेशी भारत के निर्माण के लिए एक साथ खड़े हों।

Leave A Reply

Your email address will not be published.