टनकपुर में भीषण दुर्घटना,दो लोगों की मौत , दस घायल

नैनीताल । टनकपुर में हुये एक भीषण दुर्घटना में दो लोगों की मौत हो गयी तथा दस अन्य घायल हो गये। घायलों में तीन की हालत गंभीर बनी हुई है।

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार पूर्णागिरी मार्ग पर लोहे के पुल के पास सवारियों से भरे मैक्स वाहन ने दो लोगों को अपनी चपेट में ले लिया। दोनों युवक अपनी स्कूटी के साथ खड़े थे।

इस दुर्घटना में बोहरागोठ निवासी कृष्ण कुमार व विक्की सिंह की मौके पर ही मौत हो गयी। बताया जा रहा है कि स्कूटी को टक्कर मारने के बाद मैक्स पलट गयी जिससे उसमें सवार दस लोग घायल हो गये।

जिनमें तीन गंभीर रूप से घायल हैं। तीनों को हायर सेंटर भेजा गया है।पुलिस ने शवों को कब्जे में ले लिया और पंचनामा भरने के बाद पोस्टमार्टम के लिये भेज दिया। 

Leave A Reply

Your email address will not be published.