रियलिटी शो  डीआईडी में नजर आएंगी नैनीताल की जूही व भूमि

नृत्य का कोई प्रशिक्षण न लेने के बावजूद अपना नृत्य का यूट्यूब चलाती हैं भूमि

  • जूही कत्थक सीख रही हैं, वह भी चलाती हैं अपना यूट्यूब चैनल

नैनीताल । जनपद के हल्द्वानी की रहने वाली जूही कांडपाल और नैनीताल की रहने वाली भूमि बुधलाकोटी का चयन टीवी के नृत्य के लिए चर्चित रियलिटी शो-डांस इंडिया डांस के लिए हुआ है। हल्द्वानी के आदर्श नगर गली नंबर सात निवासी जूही कांडपाल इंस्पिरेशन पब्लिक स्कूल में सातवीं कक्षा की छात्रा है।

वह नुपुर केंद्र से कत्थक नृत्य सीख रही हैं। वह अपना निजी यू-ट्यूब चैनल भी संचालित करती हैं। उनका चयन जीटीवी के चर्चित रियलिटी शो- डीआईडी यानी डांस इंडिया डांस के लिए हुआ है। वह 11 अप्रैल को अपने माता-पिता के साथ मुंबई के लिए रवाना होंगी, जहां 12 अप्रैल को उनकी प्रस्तुति होनी है।

जूही के पिता भाष्कर कांडपाल सिविल इंजीनियर हैं। उन्होंने बताया कि उनके आने- जाने का खर्चा कंपनी वहन कर रही है। जूही नैनीताल से भी संबंध रखती हैं। उनका यहां आवागढ़ कम्पाउंड मल्लीताल में भी आवास है।

Leave A Reply

Your email address will not be published.