बाबू वसीम को स्पेशल सेल ने किया गिरफ्तार, दिल्ली दंगे में हथियार की थी सप्लाई

नयी दिल्ली। दिल्ली दंगे में हथियारों की सप्लाई करने वाले बाबू वसीम को स्पेशल सेल ने गिरफ्तार किया कर लिया है। आरोपी शाहरुख को बाबू वसीम ने ही हथियार मुहैया करवाए थे। बाबू वसीम उत्तर प्रदेश के मेरठ का रहने वाला बताया जा रहा है।

पुलिस उपायुक्त जसमीत सिंह ने बताया कि पुलिस को खुफिया सूचना मिली थी कि वसीम शाम छह बजे अपने किसी जानकार से मिलने ताहिरपुर आने वाला है। इसके बाद एक योजना बनाकर राजीव गांधी सुपर स्पैशेलिटी हॉस्पिटल के समीप उसे पकड़ लिया गया।

डीसीपी ने बताया कि उसके पास से एक पिस्तौल और पांच कारतूस बरामद किए गए हैं। पुलिस ने बताया कि वसीम ने पुलिस के सामने कबूल किया कि उसने शाहरुख खान उर्फ पठान को एक पिस्टल दी थी।पुलिस सूत्रों की मानें तो बाबू वसीम कुख्यात गैंगस्टर छेनू पहलवान को भी हथियारों की सप्लाई कर चुका है। पुलिस अब जेल भेजने की कार्यवाही में जुटी है।

वसीम की माने तो उसने सिर्फ ढाई साल के अंदर ही 250 से ज्यादा हथियार कई गैंग और दूसरे कुख्यात अपराधियों को सप्लाई करे हैं। बताया गया है कि बाबू वसीम एक पुराना अपराधी है जिसके ऊपर पहले से सात मामले चल रहे हैं। कॉन्ट्रैक्ट किलिंग से लेकर मर्डर तक, स्मगलिंग से लेकर पुलिस पर हमला करने तक, उसके कई अपराध को अंजाम दिया है।

Leave A Reply

Your email address will not be published.