After Header-1

भ्रष्टाचार के मामले में सीबीआई ने देशमुख को किया गिरफ्तार

मुंबई। भ्रष्टाचार के मामले में  केंद्रीय जांच ब्यूरो (सीबीआई) ने महाराष्ट्र के पूर्व गृहमंत्री अनिल देशमुख को गिरफ्तार किया है। सूत्रों ने बताया कि देशमुख वर्तमान समय में धन शोधन मामले में आर्थर रोड जेल में बंद थे, जिन्हें सीबीआई की एक टीम ने आज सुबह गिरफ्तार किया।

बॉम्बे उच्च न्यायालय ने देशमुख की उस याचिका पर सुनवाई करने से इनकार कर दिया, जिसमें सीबीआई को उन्हें हिरासत में लेने की अनुमति देने वाले विशेष अदालत के आदेश को चुनौती दी गई थी।

पूर्व गृह मंत्री ने उनकी हिरासत की मांग वाली सीबीआई की अर्जी को भी चुनौती दी थी। उनकी याचिका न्यायमूर्ति रेवती मोहिते डेरे की एकल पीठ के समक्ष सुनवाई के लिए सूचीबद्ध थी, लेकिन न्यायालय ने याचिका पर सुनवाई में असमर्थता जता दी।

 देशमुख पर व्यापारियों से वसूली का आरोप

अनिल देशमुख पर कई दूसरे पुलिस अधिकारियों की मदद से बड़े व्यापारियों से पैसों की वसूली करवाने का भी आरोप है। अनिल देशमुख पर मुंबई पुलिस के पूर्व कमिश्नर परमबीर सिंह और बर्खास्त किए गए पुलिस अफसर सचिन वाजे ने गंभीर आरोप लगाए थे। कहा गया था कि देशमुख ने वाजे को मुंबई के बारों/पब से 100 करोड़ रुपये की उगाही करने को कहा था।

Leave A Reply

Your email address will not be published.