अमेरिका ने धमकी देकर पाक सरकार को गिराने का प्रयास किया

इस्लामाबाद । पाकिस्तान के मंत्री शिरीन माजरी ने कहा कि अमेरिका ने धमकी देकर पाकिस्तानी सरकार को गिराने का प्रयास किया और अब झूठ बोलकर इससे इनकार कर रहा है। उन्होंने कहा, क्या अमेरिकी सरकार ने कभी सच बोला है? वह हमेशा दुनिया से झूठ बोलती रही है।

उसने इराक में सामूहिक विनाश के हथियारों के बारे में संयुक्त राष्ट्र से भी झूठ बोला था, लेकिन बाद में झूठ का पर्दाफाश हुआ, यह दर्शाता है कि अमेरिका ने संयुक्त राष्ट्र के प्रतिष्ठित वरिष्ठ अधिकारियों से बहुत झूठ बोला है।

उन्होंने कहा कि पाकिस्तान के नागरिकों को यह जानकारी होनी चाहिए कि अमेरिका की ओर से किया गया सभी इनकार झूठ का एक पैकेट हैं। उन्होंने कहा, “अमेरिका ने पाकिस्तान में शासन परिवर्तन की धमकी दी, प्रधानमंत्री इमरान खान को निशाना बनाया, और कहा कि अगर श्री खान को प्रधानमंत्री पद से हटा दिया, तो अमेरिका पाकिस्तान को माफ कर देगा।

सुश्री माजरी ने कहा कि पाकिस्तानी प्रधानमंत्री को इसलिए निशाना बनाया गया,क्योंकि उन्होंने अमेरिका के खिलाफ एक स्टैंड लिया और अपने दम पर निर्णय लेने की कोशिश की।

Leave A Reply

Your email address will not be published.