After Header-1

भाजयुमो का केजरीवाल के आवास पर हमला सीसीटीवी कैमरे और सुरक्षा बैरियर क्षतिग्रस्त

दिल्ली के उप-मुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया ने लगाया आरोप

नयी दिल्ली : दिल्ली के उप-मुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया ने आरोप लगाया कि मुख्यमंत्री  अरविंद केजरीवाल के आवास पर ‘भारतीय जनता पार्टी के गुंडों’ ने हमला किया जबकि पुलिस ने मुख्यमंत्री आवास की घेराबंदी करने के प्रयास के दौरान सीसीटीवी कैमरे और सुरक्षा बैरियर क्षतिग्रस्त करने के आरोप में लगभग 70 लोगों को हिरासत में लिया है।

सिसोदिया ने इस हमले के लिए ‘असामाजिक तत्वों’ को दोषी ठहराया और आरोप लगाया कि यह पंजाब में भाजपा की हार के बाद  केजरीवाल की हत्या करने की साजिश का ही यह प्रयास है।

उनके आरोपों का आप नेता सत्येंद्र जैन, आतिशी मर्लेना सहित दिल्ली के कई मंत्रियों और विधायकों ने भी समर्थन किया है। पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने भी कहा है कि यह केजरीवाल पर हमले का एक प्रयास है।

एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने कहा कि भाजपा की युवा शाखा के नेताओं के नेतृत्व में श्री केजरीवाल के आवास के बाहर असामान्य घटनाएं देखने के बाद कानूनी कार्रवाई शुरू की गई है।

दिल्ली पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि दिल्ली विधानसभा में ‘द कश्मीर फाइल्स’ फिल्म को लेकर केजरीवाल द्वारा की गई टिप्पणी के खिलाफ आईपी कॉलेज के पास लिंक रोड पर मुख्यमंत्री आवास के बाहर भारतीय जनता युवा मोर्चा के लगभग 150-200 प्रदर्शनकारियों ने धरना शुरू कर दिया।

दिल्ली पुलिस के मुताबिक दोपहर बाद करीब एक बजे कुछ प्रदर्शनकारियों ने दो बैरिकेड तोड़ दिए और मुख्यमंत्री आवास के बाहर पहुंच गए जहां उन्होंने हंगामा किया और नारेबाजी की। इस बीच, प्रदर्शनकारी पेंट का एक छोटा सा बॉक्स ले जा रहे थे जिसे उन्होंने दरवाजे के बाहर फेंक दिया।

दिल्ली पुलिस ने कहा कि इस गतिरोध में एक सुरक्षा बैरियर के साथ-साथ एक सीसीटीवी कैमरा भी क्षतिग्रस्त पाया गया।

Leave A Reply

Your email address will not be published.