विस पहुंचकर निशंक ने दी नव मनोनीत मंत्रियों को शुभकामनाएं

देहरादून। पूर्व केंद्रीय मंत्री डॉ निशंक विधानसभा पहुँँचकर नव मनोनीत मंत्रियो के कार्यालय के उद्धघाटन और पूजन कार्यक्रम मे सम्मिलित हुए। डॉ निशंक पूर्व विधान सभा अध्यक्ष और काबिना मंत्री प्रेम चंद्र , विधान सभा अध्यक्ष ऋतु खंडूरी तथा काबिना मंत्री सौरभ बहुगुणा के कार्यालय मे पूजन कार्यक्रम मे शामिल हुए। डॉ निशंक ने सभी को राज्य हित मे बेहतर कार्य करने के लिए शुभकामनाएं दी।
इससे पूर्व विधान सभा अध्यक्ष ऋतु खंडूरी और कैबिनेट मंत्री सौरभ बहुगुणा ने निशंक के आवास पर जाकर भेंट की ,भेंट के दौरान राज्य के विभिन्न मुद्दों पर चर्चा हुई,बतौर निशंक – केंद्र से राज्य को पूरा सहयोग मिलता रहेगा,मोदी जी के नेतृत्व में डबल इंजन की सरकार इन 5 वर्षो में राज्य को शीर्ष पर पहुंचाने का काम करेगी।

Leave A Reply

Your email address will not be published.