त्रिवेंद्र ने नड्डा से की मुलाकात

देहरादून/ नई दिल्ली। भाजपा के वरिष्ठ नेता और उत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा से शिष्टाचार भेंट की। इस बीच इतवार को होने वाली विधानमंडल दल की टाल दी गई है। माना जा रहा है कि अब यह बैठक सोमवार या फिर मंगलवार को हो सकती है। मुख्यमंत्री के चयन को लेकर अब भी संस्पेंशन की स्थिति बनी हुई है। इस बीच त्रिवेंद्र का दिल्ली जाना अपने आप में काफी महत्वपूर्ण माना जा रहा है। भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक को भी दिल्ली बुलाया गया है।

Leave A Reply

Your email address will not be published.