त्रिवेंद्र ने जमकर खेली होली

देहरादून। पूर्व मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने शुक्रवार को जमकर अपने आवास पर भाजपा कार्यकर्ताओं के साथ होली खेली।

होली खेलने के लिए सुबह से ही कार्यकर्ताओं का हुजूम डिफेंस कॉलोनी स्थित उनके आवास पर पहुंच गया था। इस मौके पर त्रिवेंद्र ने कहा कि होली भाई चारे का महत्वपूर्ण त्यौहार है।

इस मौके पर खुशियां बांटनी चाहिए। यहां बताते चलें कि हर साल होली के मौके पर त्रिवेंद्र के आवास पर होली मनाने के लिए कार्यकर्ता और उनके समर्थक इकट्ठे होते हैं और एक दूसरे को गुलाल लगाते हैं।

Leave A Reply

Your email address will not be published.