त्रिवेंद्र ने बेसहारा बच्चों के साथ मनाई होली, देखिए वीडियो

देहरादून। पूर्व सीएम त्रिवेंद्र सिंह रावत ने बृहस्पतिवार को बद्रीपुर स्थित अनाथ एवं बेसहारा बच्चों की संस्था अपना घर में बच्चों संग होली मनाई। पूर्व सीएम को अपने बीच पाकर बच्चे झूम उठे।

इस मौके पर पूर्व सीएम ने कहा कि हमें अपने पर्वों पर ऐसे बच्चों के साथ खुशियों को बांटना चाहिए ताकि उनको कभी यह महसूस ना हो कि वह अनाथ और बेसहारा हैं।

 

त्रिवेंद्र ने कहा कि ऐसे बच्चों के हित में हर जरूरी कदम उठाए जाएंगे।

Leave A Reply

Your email address will not be published.