भगवंत मान ने पंजाब के मुख्यमंत्री पद एवं गोपनीयता की शपथ ली

चंडीगढ़। पंजाब में मिली प्रचंड जीत के बाद भगवंत मान ने पंजाब के मुख्यमंत्री पद एवं गोपनियता की शपथ ली। राज्यपाल बनवारीलाल पुरोहित ने भगवंत मान को शपथ दिलाई। यह समारोह शहीद भगत सिंह के गांव खटकर कलां में हुआ।
इस समारोह में दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल और उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया समेत कई नेता पगड़ी पीली पहनकर शामिल हुए।
आपको बता दें कि भगवंत मान ने शपथ शहीद-ए-आजम भगत सिंह के पैतृक गांव खटकड़ कलां में ली। भगवंत मान धुरी विधानसभा सीट से 58,206 वोट से जीत दर्ज की है। उन्होंने कांग्रेस प्रत्याशी दलवीर सिंह गोल्डी को परास्त किया है। आम आदमी पार्टी की बात की जाए तो 117 विधानसभा सीटों में से पार्टी ने 92 सीटों पर एकतरफा जीत दर्ज की है।

शपथ ग्रहण समारोह से पहले भगवंत मान ने पंजाबी में ट्वीट किया, ‘‘सूरज की सुनहरी किरण आज एक नया सवेरा लेकर आई है।

Leave a Reply