देश में मातृ मृत्यु दर में 8.8 प्रतिशत की कमी

नयी दिल्ली। भारतीय महापंजीयक ने एक विशेष बुलेटिन में जानकारी देते हुए कहा कि भारत में सतत् विकास लक्ष्य (एसडीजी) के लक्ष्य पूरा करने की दिशा में तेजी से आगे बढ़ रहा है। देश में मातृ मृत्यु दर 113 से घटकर 103 हो गया है। इसमें 8.8 प्रतिशत की कमी आयी है।

आंकड़ों के अनुसार यह वर्ष 2014 से 2016 में 130 था, जो वर्ष 2015 से 2017 में घटकर 122, वर्ष 2016 से 2018 में कम होकर 113 और वर्ष 2017 से 2019 में 103 रह गया है। इस लगातार गिरावट से भारत वर्ष 2020 तक 100 प्रति लाख जीवित जन्म के राष्ट्रीय स्वास्थ्य नीति (एनएचपी) लक्ष्य को हासिल करने और वर्ष 2030 तक निश्चित रूप से 70 प्रति लाख जीवित जन्म के एसडीजी लक्ष्य को प्राप्त करने की दिशा में बढ़ रहा है।

एसडीजी हासिल करने राज्­यों की संख्­या अब पांच से बढ़कर सात हो गई हैं। इन राज्­यों में केरल , महाराष्ट्र , तेलंगाना , तमिलनाडु , आंध्र प्रदेश , झारखंड , गुजरात, कर्नाटक, और हरियाणा शामिल हो गए हैं।

पांच राज्यों उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल, पंजाब , बिहार , ओडिशा और राजस्थान में एमएमआर 100-150 के बीच है, जबकि चार राज्­य- छत्तीसगढ़, मध्य प्रदेश , उत्तर प्रदेश और असम में एमएमआर 150 से अधिक है।

विशेष बुलेटिन के अनुसार तीन राज्यों केरल, महाराष्ट्र और उत्तर प्रदेश ने एमएमआर में 15 प्रतिशत से अधिक गिरावट दर्शायी है, जबकि छह राज्यों झारखंड, राजस्थान, बिहार, पंजाब, तेलंगाना और आंध्र प्रदेश में 10 से 15 प्रतिशत के बीच कमी देखी गई है। चार राज्यों मध्य प्रदेश, गुजरात, ओडिशा और कर्नाटक में पांच से 10 प्रतिशत के बीच कमी आई हैं।

Leave A Reply

Your email address will not be published.