After Header-1

भारतीय महिला हॉकी टीम ने जर्मनी को शूट आउट में हराया

भुवनेश्वर। भारतीय महिला हॉकी टीम ने कल जर्मनी से मिली हार के परिणाम को बदलते हुए मेहमान टीम को पेनल्टी शूट आउट में तविवार को 3-0 से हरा दिया। निर्धारित समय तक दोनों टीमों के बीच मुकाबला 1-1 से बराबर रहा था। जर्मनी ने पहले मैच में भारत को शूट आउट में 2-1 से हराया था।

भारत ने इस जीत से बोनस अंक भी हासिल किया। भारत की नवनीत कौर को प्लेयर आफ द मैच का पुरस्कार मिला। जर्मनी ने फेलिसिया वीडरमैन के 29वें मिनट में मिले पेनल्टी स्ट्रोक पर किये गोल से बढ़त बनायी जबकि भारत के लिए निशा ने 40वें मिनट में बराबरी का गोल दागा।

इसके बाद कोई भी टीम विजयी गोल नहीं कर पायी। शूट आउट में भारत की तरफ से संगीता कुमारी, सलीमा टेटे और सोनिका ने गोल दागे जबकि जर्मनी के तीनों प्रयास विफल रहे।

Leave A Reply

Your email address will not be published.