After Header-1

कोश्यारी भी सीएम की दौड़ में हुए शामिल

देहरादून। उत्तराखंड भाजपा में कई नेताओं के नाम मुख्यमंत्री बनने की रेस में शामिल हो रहे हैं। इस सूची में अब नया नाम महाराष्ट्र के राज्यपाल भगत सिंह कोश्यारी का जुड़ गया है।

कोश्यारी मुख्यमंत्री बनने की रेस में शामिल हो गए हैं। उनका नाम सोशल मीडिया पर ट्रेंड कर रहा है। भाजपा के दिग्गज नेता कोश्यारी को मुख्यमंत्री बनाने की मांग लगातार तेज हो रही हैं। महिला मोर्चा की महिलाओं ने कोश्यारी के पक्ष में इंटरनेट पर माहौल बनाना शुरू कर दिया है। पूर्व ब्लाक प्रमुख धना कोरंगा ने फेसबुक पर कोश्यारी को सीएम बनाने के पक्ष में एक पोस्ट अपलोड की है। जिनका कहना है कि पहाड़ के विकास के लिए कोश्यारी जैसे अनुभवी नेता की ज़रूरत है। इसे लगातार अन्य महिलाएं वायरल कर रही हैं। बाकी और भी कई नाम लगातार सामने आ रहे हैं। अब भाजपा हाईकमान ने केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल और धर्मेंद्र प्रधान को पर्यवेक्षक के रूप में भेजा है।

Leave A Reply

Your email address will not be published.