उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी हारे चुनाव

देहरादून। उत्तराखंड में भाजपा सरकार बनाने की दिशा में अग्रसर है। लेकिन मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी करीब 6 हजार से ज्यादा मतों से हार गये हैं। उत्तराखंड भाजपा के लिए यह एक बड़ा झटका माना जा रहा है।

खटीमा से कांग्रेस के भुवन कापड़ी ने जीत हासिल की है। भुवन कापड़ी हमेशा से ही सीएम धामी के सबसे बड़े विरोधी माने जाते रहे हैं। पिछले चुनाव में कापड़ी सीएम से हार गए थे। फिलहाल भाजपा 47 और कांग्रेस 19 सीटों पर बढ़त बनाए हुए है। जब कि अन्य 4 सीटों पर आगे चल रहे हैं।

 

Leave A Reply

Your email address will not be published.