After Header-1

कुसुमकांता फाउंडेशन ने किया महिलाओं का सम्मान

देहरादून। अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर कुसुमकांता फाउंडेशन के तत्वाधान में राजकीय इण्टर कालेज लखीबाग में उत्कृष्ट कार्यों के लिए महिलाओंं के सम्मान किया गया।

कार्यक्रम में मुख्य अथिति सविता मोहन ने कहा कि महिलाओंं को प्रयाप्त अवसर, शिक्षा व कौशल विकास पर ध्यान देकर आगे बढ़ाया जा सकता है। इससे महिलाएं सशक्त और आत्मनिर्भर बन सकेगी।

इस मौके पर सुश्री आभा मैसी,श्रीमती पूजा तोमर,सुश्री नूतन वशिष्ट,सुश्री सुप्रिया पाल एवं शशि बुटोला को सम्मानित किया गया।
कार्यक्रम के संचालन मंजू संनवाल ने किया।इस मौके पर सावित्री रॉयल फाउंडेशन की सयोजक सुश्री शिवानी गुप्ता सहित अन्य शिक्षिकाएं मौजूद थी।

Leave A Reply

Your email address will not be published.