भाजपा का 60 तो कांग्रेस का 45 का दावा

एग्जिट पोल के बाद भाजपा और कांग्रेस प्रदेश में अपनी अपनी सरकार बनने का दावा

  • मतगणना के दिन यानी दस मार्च को ही साफ होगा किसकी बनेगी उत्तराखंड में सरकार

देहरादून। एक्जिट पोल के बाद भाजपा और कांग्रेस प्रदेश में अपनी अपनी सरकार बनने का दावा कर रहे हैं। वैसे तो यह मतगणना के दिन यानी दस मार्च को ही साफ होगा उत्तराखंड में किसकी सरकार बनेगी।
निवर्तमान मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने जहां फिर से अबकी बार 60 पार का नारा लगाते हुए भाजपा की सरकार बनने का दावा किया वहीं कांग्रेस ने उसे 45 तक सीटें मिलने का दावा किया। सीएम ने कहा कि भाजपा विभिन्न एक्जिट पोल से ज्यादा सीटें जीत कर उत्तराखंड में सरकार बनाएगी।

बता दें कि प्रदेश के विधानसभा चुनाव को लेकर हुए एक्जिट पोल में कुछ एजेंसियां भाजपा को कुछ कांग्रेस की सरकार बनते दिखा रही है। पुष्कर सिंह धामी ने कहा उत्तराखंड की जनता ने भाजपा द्वारा किए कामों पर उसे वोट दिया है। अधिकांश एग्जिट पोल भाजपा को जितनी सीटें दिखा रहे हैं भाजपा उनसे ज्यादा जीत कर पूर्ण बहुमत की सरकार बनाएगी।
उधर, कांग्रेस नेता व पूर्व सीएम हरीश रावत ने भी दावा किया कि उत्तराखंड में कांग्रेस पूर्ण बहुमत की सरकार बनाएगी। उन्होंने कहा कि राज्य की जनता ने बदलाव के लिए मतदान किया है। एक्जिट पोल एक्जट पोल ही होते हैं।

उन्होंने कहा कि कांग्रेस जनता की भावना समझती है और जनता ने बदलाव के लिए कांग्रेस के पक्ष में मतदान किया है। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष गणेश गोदियाल ने कहा कि उन्हें पूरा भरोसा है कि कांग्रेस 43 से 45 सीट जीत कर सरकार बनाएगी। कुछ चैनल जहां कांग्रेस को आगे दिखा रहे थे वहीं कुछ भाजपा की जीतता दिखा रहे थे। उन्होंने कहा कि भाजपा के कुशासन से तंग आकर जनता ने कांग्रेस को आशीर्वाद दिया है।
नेता प्रतिपक्ष प्रीतम सिंह ने भी कहा कि जनता भाजपा के बार-बार मुख्यमंत्री बदलने पांच साल के कुशासन से तंग आ चुकी थी इसलिए उसने कांग्रेस को भरपूर प्यार व आशीर्वाद दिया है। कांग्रेस पूर्ण बहुमत के साथ सरकार बनाएगी।

Leave A Reply

Your email address will not be published.